Breaking News :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दी एक और खुशिओं की सौगात! इस योजना के तहत मिलेगे 71,000 रुपये

Friday 14-03-2025
हमें फॉलो करें    

भारत सरकार के ये ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स आपको मिलेंगे बिल्कुल फ्री

अगर आप घर बैठे फ्री सर्टिफिकेशन कोर्सेस करना चाहती हैं, तो इन सरकारी वेबसाइट्स पर जाकर लें फ्री कोर्स की पूरी जानकारी। 

सर्टिफिकेशन कोर्सेस आपके करियर को बेहतर बनाते हैं। यही वजह है कि सरकार समय-समय पर अपने पोर्ट्ल्स के जरिए तमाम सर्टिफिकेशन कोर्सेस जारी करती है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन कोर्स पूरा करके सरकारी सर्टिफिकेट पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल अपके लिए बेहद हेल्पफुल है। 

आज के लेख में हम आपको इन 5 पोर्टल्स के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए एप्लाई किया जा सकता है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन पोर्टल्स के बारे में-

मिनी एमबीए कैसे करें?

नेशनल कमीशन फॉर वूमेन के द्वारा यह योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह फ्री कोर्स IIM  और भारत सरकार द्वारा मिलकर शुरू किया गया था। यह पहले अंग्रेजी भाषा में था, लेकिन अब हिंदी भाषा में भी आप इस कोर्स को अवेल कर सकती हैं। बता दें कि ये 6 हफ्तों का कोर्स है, जो आपको ऑनलाइन मोड से पूरा कर सकती हैं। यह कोर्स खासतौर पर उन महिलाओं के लिए जो बिजनेस वुमेन बनना चाहती हैं। 

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://innovateindia.mygov.in/aspiring-women-entrepreneurs/

हुनर कोर्सेस 

अगर आप एक हाउसवाइफ हैं और अपने करियर को एक नई शुरुआत देना चाहती हैं तो आप Skill India  और NSDC  के द्वारा चलाए जानें वाली इस वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन कोर्सेस की जानकारी ले सकती हैं। वेबसाइट पर ये सभी कोर्सेस आपको पूरी तरह से फ्री में मिल जाएंगे। जहां आप घर बैठे वीडियो देखकर और चीजों को बनाकर सरकारी सर्टिफिकेट पा सकती हैं। इस वेबसाइट पर आप फैशन से लेकर होम डेकोर जैसी सर्टिफाइड कोर्सेस मुफ्त में पा सकती हैं।

अधिक जानकारियों के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें- https://www.hunarcourses.com/nsdc-courses

DIKSHA

अगर आप टीचर हैं और कोई सरकारी सर्टिफिकेटन कोर्स तलाश रही हैं, तो ऐसे में आपको ‘DIKSHA’  पोर्टल पर जाना चाहिए। इस पर आपको कई भाषाओं में सर्टिफिकेशन कोर्सेस मिल जाएंगे, जिसमें आपको वीडियो देखकर असेसमेंट देना होगा। इसके जरिए आप भारत सरकार द्वारा सर्टिफिकेट पा सकती हैं। 

अधिक जानकारियों के लिए इस पोर्टल पर क्लिक करें- https://diksha.gov.in/

स्वयं पोर्टल

‘मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन’ द्वारा तैयार की गई वेबसाइट Swayam  पर आपको तमाम सर्टिफिकेशन कोर्सेस मिल जाएंगे। जो 2 महीने से लेकर 1 साल तक के भी हो सकते हैं। इसके जरिए आप टेक्निकल और नॉनटेक्निकल सभी कोर्सेस अवेल कर सकती हैं। ये सभी कोर्सेस पूरी तरह से मुफ्त होने के साथ आपकी करियर ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद होंगे। 

अधिक जानकारियों के लिए यहां पर क्लिक करें- https://swayam.gov.in/

प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता सम्पन्न हितग्रहि योजना

भारत सरकार के द्वारा इकोनॉमिकल वीकर और एससी और एसटी वर्ग के लोगों को और भी ज्यादा कुशल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि सरकार की इस योजना के जरिए सभी को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है बता दें कि इस वेबसाइट पर मिलने वाले सभी कोर्सेस पूरी तरह से मुफ्त हैं। साथ ही अगर कोई ट्रेनी 80 %  तक क्लास अटेंड करता है तो उसे 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

अगर ट्रेनी की अंटेडेंस 80 % प्रतिशत से ज्यादा होती है तो उसे 3000 रुपये दिए जाते हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको सर्टिफिकेट के साथ-साथ अपनी परफ्रॉर्मेंस के हिसाब से प्लेसमेंट भी मिल सकता है। ऐसे में अगर आपके आसपास कोई भी जरूरतमंद महिला है जो पढ़ने की इच्छा तो उन्हें इस वेबसाइट के बारे में जरूर बताएं। 

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://pmdaksh.dosje.gov.in/

तो ये थे भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कुछ ऐसे पोर्टल जिनपर आपको फ्री कोर्सेस मिल जाएंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें,

साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

awesomeबहुत बढ़िया

goodअच्छा है

okठीक-ठीक

सबसे पहले | सबसे तेज़ | आँखो देखी सभी खबरों को आपके सामने लाये इस सफर में आप भी करे आपके एरिया गांव, शहर, कस्बे की सभी खबरों को हमारे साथ साँझा अभी डाउनलोड करे आपका अपना एप्लीकेशन First1 News https://play.google.com/store/apps/details?id=com.first1news.first_1 अपने एरिया की खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए website visit करें। www.1st1.in Youtube पर खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।https://youtube.com/channel/UCEMwy11m-3KvJVPEBdFh49A #first1news #tranding #latestnews #viralnews